पत्नी से इतना हुआ झगड़ा कि NSG कमांडो ने कर ली आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर में पत्नी से हुए विवाद के बाद बुधवार की रात को एनएसजी के कमांडो ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बृहस्पतिवार को कमांडो जवान का पोस्टमार्टम हुआ।
पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय गौरी शंकर राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। डेढ़ साल पहले वह कंमाड़ों ट्रेनिंग के लिए मानेसर एनएसजी कैंप में आया हुआ था। इस दौरान वह प्रशिक्षण केन्द्र के बगल के गांव मानेसर में ही परिवार के साथ रह रहा था।
बुधवार की शाम को उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने पंखे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। जिससे कमांडो की पत्नी सदमे में है।