फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Notorious gangster free from police custody

पुलिसवालों को शराब पिलाकर कुख्यात गैंगस्टर फरार

Wed, 26 Mar 2014 01:53 AM IST
Updated Wed, 26 Mar 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
Notorious gangster free from police custody

गैंगवार, हत्या समेत कई संगीन मामलों में कुख्यात गैंगस्टर अशोक राठी मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद गुड़गांव पुलिस अशोक को ढूंढने में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार पेशी के बाद गैंगस्टर ने दोनों पुलिसकर्मियों को पहले शराब पिलाई और बाद में अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इस घटना के बाद गुड़गांव पुलिस ने दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मेरठ जेल में सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर अपराधी अशोक राठी को मेरठ पुलिस के दो हेड कांस्टेबल रमेश और राकेश सिंह एक केस के सिलसिले में मंगलवार को सोहना अदालत में पेशी के लिए लेकर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में पिलाई जमकर बीयर

Notorious gangster free from police custody

पेशी के बाद दोनों हेड कांस्टेबल के अशोक राठी के साथ दिल्ली-अलवर स्थित एक होटल में रुके। पुलिस के अनुसार जहां पर अशोक राठी के दो अन्य साथी विनोद समसपुर निवासी गुड़गांव व मोहित निवासी पलवल को भी होटल में बुला लिया गया।

अशोक के साथियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को शराब व बीयर पिलाकर नशे में धुत कर दिया। जिसके बाद अशोक पेशाब का बहाना बनाकर अपने दोनों साथियों के साथ बिना नंबर की पल्सर बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

गैंगस्टर के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस दौरान तुरंत मौके पर पहुंचे डीसीपी क्राइम विवेक शर्मा, एसीपी सुरेंद्र सिंह, अपराध शाखा-5 प्रभारी सोनू मलिक ने आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी भी सर्च अभियान में जुट गए।

चुनाव से पहले गैंगस्टर का भागना पड़ेगा भारी

Notorious gangster free from police custody

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले क्षेत्र के कुख्यात गैंगस्टर का फरार होना पुलिस के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। चुनावों के दौरान कोई बड़ी घटना के घटने से पहले पुलिस उसे गिरफ्तार करने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इसमें गुड़गांव के अलावा यूपी पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

पिछले साल भोंडसी मोड़ के पास दूधिया हत्याकांड के बाद गैंगस्टर अशोक फिर से सुर्खियों में आया था। इससे पहले भी गुड़गांव में कई जगह हुए गैंगवार में उसका नाम सामने आया था। गुड़गांव पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी। लेकिन वह पुलिस को चकमा देते हुए पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया था। बाद में उसे मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

लोकसभा चुनावों से ठीक पहले अशोक राठी का फरार होना गुड़गांव तथा मेरठ पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। अशोक राठी चुनावों के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम न दे दे, यह पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द हो गया है। इस घटना के बाद से ही पुलिस की टीम गैंगस्टर को ढूंढने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed