{"_id":"58ceb0744f1c1b95221a1515","slug":"notice-given-to-landlord-by-killing-elderly-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग मां की हत्या कर मकान मालिक को दी सूचना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग मां की हत्या कर मकान मालिक को दी सूचना
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 20 Mar 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत किराए के मकान में रह रहे एक कलयुगी बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मकान मालिक को घटना की सूचना देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां से शव को क्षत-विक्षत अवस्था में देख चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के लिए नल्लहड़ मेडिकल कॉलेज (नूंह) भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विश्व गौरव ने बताया कि पलवल के प्रकाश विहार निवासी महेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसने राधा कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा हुआ है और उसमें कमरे बनाकर किराए पर दिए हुए हैं।
विज्ञापन
एक कमरे में गांव नौंगा, थाना टप्पल (यूपी) निवासी सोमवीर अपनी 60 वर्षीय मां राजवीरी के साथ किराए पर रह रहा था। शनिवार की रात को सोमवीर ने मकान मालिक महेंद्र को फोन पर सूचना दी कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है और शव कमरे के अंदर बंद है।
मकान मालिक महेंद्र की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कमरे को खोलकर देखा तो एक कपड़े में शव बंधा हुआ बेड पर पड़ा हुआ था और शव से बदबू आ रही थी। जिससे अंदाजा लगाया गया है कि आरोपी ने एक-दो दिन पहले मां की हत्या की होगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने शव की हालात को ज्यादा खराब देख पोस्टमार्टम के लिए नल्लहड मेडिकल कॉलेज (नूंह) भिजवा दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल हत्या का कारण पता चल नहीं पाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पाएगा।