उत्तर भारत का सबसे बड़ा हथियार तस्कर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर भारत के सबसे बड़े हथियार तस्कर को दबोचकर चार स्वचालित पिस्टल और 50 कारतूस बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। आरोपी कुछ दिनों में उत्तर भारत के बदमाशों को 250 से ज्यादा पिस्टल सप्लाई कर चुका है।
स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, सदर्न रेंज में तैनात इंस्पेक्टर शिव कुमार को तस्कर बुलंदशहर, यूपी निवासी जीतू शर्मा उर्फ शिव कुमार उर्फ जितेंद्र उर्फ जीतिश के हथियार सप्लाई करने के लिए दिल्ली लगातार आने की सूचना मिल रही थी। पांच जनवरी को एक सूचना के बाद इंस्पेक्टर शिव कुमार व मुकेश कुमार सिंह की टीम ने इंद्रप्रस्थ पार्क की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
इसके पास से चार स्वचालित पिस्टल व 50 कारतूस बरामद हुए। जीतू शर्मा ने बताया कि वह अवैध हथियार सप्लाई करता है। वह पांच वर्षों से दिल्ली व पड़ोसी राज्यों के बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई कर रहा है।
दस हजार में लेता था एक पिस्टल
आरोपी ने बताया कि कारतूस की खेप उसे आगरा, यूपी के एक व्यक्ति से मिलती थी। दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। अवैध हथियार उसे मध्य प्रदेश के एक आर्म्स सप्लायर से मिलते थे।
वह एक पिस्टल दस हजार में लेता था और उसे आगे 20 से 25 हजार में बेचता था। वह पहले आर्म्स, रॉबरी व हत्या के प्रयास में यूपी में गिरफ्तार हो चुका है। इसने वर्ष 2014 में साथियों के साथ यूपी रोडवेज की बस में लूटपाट की थी।
वह कंडक्टर का रुपयों से भरा बैग भी लूटकर ले गए थे। इसके बाद वह खुर्जा, यूपी के अनिल कुमार के संपर्क में आया और अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा। दिल्ली पुलिस ने अनिल की गिरफ्तारी पर भी एक लाख रुपये का नाम रखा हुआ था। अनिल व जीतू शर्मा वर्ष 2014 में मथुरा, यूपी में गिरफ्तार हुए थे।