{"_id":"59637d5d4f1c1bb9428b4729","slug":"north-east-girl-dropped-from-auto-while-purse-snatching-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नार्थ-ईस्ट की युवती से चलते ऑटो में बैग छीनने प्रयास, युवती ऑटो से गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नार्थ-ईस्ट की युवती से चलते ऑटो में बैग छीनने प्रयास, युवती ऑटो से गिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बदमाशों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं। उसका एक उदाहरण रविवार की रात लाजपत नगर फ्लाईओवर पर देखने को मिला। ऑटो से घर लौट रही नार्थ ईस्ट की युवती से बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया। बैग छीनने के दौरान युवती ऑटो से नीचे सड़क पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
युवती को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। युवती के हाथ में काफी चोटें आई हैं। लाजपत नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार शाम तक बाइक सवार बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार मेघालय की रहने वाली अबाजिला परिवार के साथ मालवीय नगर में रहती है। वह रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महारानी बाग से ऑटो से अपने घर लौट रही थी।
विज्ञापन
जब ऑटो लाजपत नगर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने युवती से उसका बैग छीनने का प्रयास किया। युवती ने बैग पकड़े रखा। बदमाशों से जोर से बैग छीना तो युवती ऑटो से नीचे गिर पड़ी। युवती को एम्स केट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। युवती केहाथ व सिर में चोट लगी हैं।
बताया जा रहा है कि युवती केहाथ में फेक्चर हो गया है। उसकी कोहनी में भी चोट लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उपचार केबाद युवती को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस युवती का बैग ले जाने में कामयाब हो गए। बैग में युवती का मोबाइल व कुछ रुपये थे।
पुलिस फ्लाईओवर व रिंग रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देख रही है। सोमवार शाम तक पुलिस को ऐसी कोई फुटेज नहीं मिली थी, जिससे बदमाशों के बारे में कोई सुराग मिल सके।
लाजपत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बाइक सवार बदमाशों को पकडने के लिए लाजपत नगर थानें की टीमों के अलावा स्पेशल स्टाफ को भी लगाया गया है।