गैंगरेप के बाद नोएडा की युवती को हाईवे किनारे फेंककर भागे कार सवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर मां-बेटी से हुए गैंगरेप की वारदात से पुलिस उबर भी नहीं पाई थी कि मंगलवार दोपहर कुछ कार सवार लोग नोएडा की एक युवती को हाईवे पर सड़क किनारे फेंककर भाग गए।
बदहवास हालत में युवती ने पुलिस को सूचना दी। गैंगरेप के बाद युवती के फेंके जाने की सूचना ने पुलिस के हाथ-पैर फुला दिए। युवती से पूछताछ में पता चला कि आरोपी उसे नोएडा से लेकर आए और केस को लेकर कार में फैसले का दबाव बनाने लगे।
बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली युवती नोएडा के एक बड़े मॉल में काम करती है।
कार में जान से मारने की धमकी देकर बना रहे थे दबाव
युवती नोएडा के ही सेक्टर-82 स्थित एक पीजी में रहती है। इसी दौरान अनूपशहर थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी पारस तोमर पुत्र सुभाष ने उसे शादी का झांसा दिया और तीन साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने नोएडा के सेक्टर-49 में पारस तोमर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने नौ मई को आरोपी पारस तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
तब से वह जेल में है। युवती ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह पारस का पिता सुभाष, फूफा नरेश, चाचा प्रमोद खनौदा और एक अज्ञात व्यक्ति अल्टो गाड़ी लेकर उसके पास पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती का कराया मेडिकल
आरोपियों ने युवती को कार में बैठाया और समझौते का दबाव बनाने लगे। युवती ने आरोपियों से कहा कि यदि पारस शादी के लिए तैयार है तो वह समझौता कर लेगी।
आरोपियों ने शादी करने से इंकार कर दिया। साथ ही आरोपियों ने कार में ही मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर बुलंदशहर स्थित मॉल के निकट छोड़कर भाग गए।
आरोपी युवती के परिचित हैं। युवती से अपने साथ रेप की वारदात से इंकार किया है। आरोपियों ने कार में उसे धमकी दी और मॉल के निकट छोड़कर चले
गए। युवती की तहरीर पर सुभाष, नरेश, प्रमोद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- डॉ.
धर्मेंद्र यादव, सीओ सिटी