फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida police opens the grave of a woman after 27 days.

27 दिन बाद कब्र खोदकर निकाली महिला की लाश

Tue, 30 Sep 2014 09:26 PM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 09:26 PM IST
विज्ञापन
noida police opens the grave of a woman after 27 days.

ग्रेटर नोएडा में जेवर कोतवाली क्षेत्र के नंगला शरीफ गांव में 27 दिन पहले संदिग्ध अवस्था में जलने से महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह कार्रवाई मृतका की मां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर हुई है।

विज्ञापन


तीन सितंबर को नंगला-शरीफ खां निवासी आरिफ की पत्नी सायरा बेगम (40) की संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई थी। घटना के बाद ससुरालियों और मायके वालों ने मृतका के शव को दफना दिया था।
विज्ञापन


उस दौरान महिला की मां वहां मौजूद नहीं थी। इससे पहले दोनों पक्ष के लोगों ने कोतवाली में लिखकर दिया था कि महिला लापरवाही से जली है और वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद बदल गया मन, कराई एफआईआर

noida police opens the grave of a woman after 27 days.

घटना के तीन दिन बाद मृतका की मां हूरन निवासी सेलरा निरपल मडरॉक (अलीगढ़) की तहरीर और आला अधिकारियों के निर्देश पर बेटी के पति आरिफ, देवर मुबारिक, ननद सायरा, नंदोई इकबाल और फुफिया ससुर अजीज खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी और बाद में उसे जलाकर मार दिया गया। उधर, डीएम एवी राजामौली के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम जेवर, सीओ जेवर और पुलिस ने कब्र से महिला का शव निकाला।

बता दें कि हाल में नोएडा में ही एक ऐसा मामला भी सामने आ चुका है जिसमें एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के बाद साली के नाम से उसका अंतिम संस्कार कर दिया था और फरार हो गया।

पति शराब पीकर आया, पत्नी ने दी जान

noida police opens the grave of a woman after 27 days.

नोएडा में घरेलू कलह के कारण शाहपुर गांव में मधु चौहान ने सल्फास की गोलियां खा लीं। गंभीर हालत में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सेक्टर-128 स्थित शाहपुर गांव में मधु चौहान पति राकेश चौहान के साथ रहती थीं। उनके पति की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। मधु ने नवरात्र का व्रत रखा था। सोमवार रात राकेश शराब पीकर घर आया, जिस पर दोनों कहासुनी हो गई।

पुलिस में दी शिकायत में राकेश ने बताया कि रात करीब 11 बजे पत्नी ने गुस्से में सल्फास की गोलियां खा लीं। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां रात करीब डेढ़ बजे मधु ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed