{"_id":"5a181c0d4f1c1b9e678bdadd","slug":"noida-neighbors-enters-woman-house-assault-her-and-tear-her-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः घर में घुसे पड़ोसी और उनके रिश्तेदार, की महिला से छेड़छाड़ और फाड़े कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडाः घर में घुसे पड़ोसी और उनके रिश्तेदार, की महिला से छेड़छाड़ और फाड़े कपड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 24 Nov 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
दनकौर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोस के 3 लोगों और उनके एक रिश्तेदार पर घर में घुसकर छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मेें महिला ने कहा कि 20 नवंबर को उसके पड़ोस में शादी थी।
विज्ञापन
उसके परिजन घर से बाहर थे। तभी शादी में शामिल होने आया इलियास निवासी सर्फाबाद नोएडा और आस मोहम्मद उसके घर में घुस आए। दोनों ने महिला को जबरन फूलों की माला पहनाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपियों ने अकबर और अख्तर को बुला लिया और छेड़छाड़ कर कपडे फाड़ दिए। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
उधर, आरोपी पक्ष के आस मोहम्मद का आरोप है कि पड़ोस के यामीन, बुंदु, आशिक और अयूब समेत 7 लोगों ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन