{"_id":"5c2b55e5bdec2256de78f7b7","slug":"noida-man-died-of-falling-from-fifth-floor-of-high-rise-building-on-new-years-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडाः नए साल की सुबह दर्दनाक हादसा, बालकनी से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडाः नए साल की सुबह दर्दनाक हादसा, बालकनी से गिरकर युवक की मौत
Tue, 01 Jan 2019 05:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Jan 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
Dead Body
नए साल की सुबह नोएडा के एक शख्स के लिए मौत लेकर आई। नोएडा में एक 28 साल का शख्स पांचवीं मंजिल पर स्थित अपनी फ्लैट की बालकनी से गिरकर मर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने फोन से बात कर रहा था।
विज्ञापन
मृतक की पहचान विवेक परमार के रूप में हुई है। वह नोएडा सेक्टर 120 के आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में पांचवीं मंजिल पर रहता था।
पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी की सुबह तीन बजे जब विवेक अपने फ्लैट की बालकनी में फोन पर बात कर रहा था उसी समय यह हादसा हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि वह जब बात कर रहा था तो उसे ध्यान नहीं रहा होगा और वह फिसलकर नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की छानबीन जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस ने स्पष्ट रूप से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। इस मामले में अभी तक कोई शिकायत भी दर्ज नहीं करायी गई है।
विज्ञापन
