फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Noida: Girl's body found in apartment, rape fears.

अपार्टमेंट में मिली लड़की की लाश, रेप की आशंका

Thu, 30 Oct 2014 08:22 AM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
 Noida: Girl's body found in apartment, rape fears.

नोएडा सेक्टर-107 में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर मंगलवार देर रात आठ साल की बच्ची का शव मिला है। शव रेत में दबा हुआ था। बच्ची के पिता ने पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। मासूम के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


मूलरूप से बुलंदशहर का रहने वाला पीड़ित परिवार सेक्टर-107 में रहता है। 25 अक्तूबर को भैया दूज के दिन बच्ची के माता-पिता कासना स्थित रिश्तेदारी में गए थे। तब वो पास में रहने वाली एक महिला के घर बेटी को छोड़ गए थे।
विज्ञापन


मासूम उसी दिन से लापता थी। मंगलवार शाम उसका शव निर्माणाधीन अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रेत में दबा मिला। पुलिस के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। बच्ची के पिता ने पड़ोस में रहने वाले राजू बंगाली पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बच्ची की हत्या कैसे हुई। बच्ची के पिता ने बताया कि राजू बंगाली पहले भी वह कई बार बच्ची को अपने साथ टॉफी खिलाने के बहाने ले गया था।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पिता ने राजू को बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने ले जाने का विरोध किया था। एक बार तो दोनों में झगड़ा भी हुआ। आरोप है कि तब राजू ने उन्हें खामियाजा भुगतने की धमकी भी दी थी।

हत्या के आरोप में पति और सास-ससुर को जेल भेजा

 Noida: Girl's body found in apartment, rape fears.

फरीदबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-तीन स्थित नाहर कालोनी में पत्नी की गोली से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-12 कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे नीमका जेल भेजा गया।

आरोपी के माता-पिता पर भी हत्या में साथ देने का आरोप लगा है, जिस कारण आरोपी के माता-पिता को भी जेल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अंदरूनी चोट और गोली लगना बताया गया। यानी गोली मारने से पहले मारपीट की गई। आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने शव महिला के मायके वालों को सौंप दिया।

महिला का आठ साल का लड़का और छह व तीन साल की दो बेटियां हैं। जिन्हें उसके मायके वालों के हवाले किया गया। ज्ञात हो कि नाहर कालोनी निवासी मंजू की मौत सोमवार देर रात हो गई थी। महिला की मौत का आरोपी मंजू के पति कपिल को बताया गया था। मृतका के भाई छाता निवासी मोहन श्याम ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उसकी बहन ने उसे फोन कर बताया था कि उसका पति कपिल, ससुर वेदप्रकाश, सास सुमंतरा उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।

इस पर मोहन ने अपनी बहन को समझाया कि वह सुबह आकर कपिल को समझा देगा। लेकिन इसके बाद देर रात करीब 11:30 बजे किसी ने  फोन कर बताया कि उसकी बहन की तबीयत खराब हो गई है। मोहन ने सूचना मिलने पर मंगलवार तड़के 3:30 बजे अपनी बहन के घर पहुंच गया। जहां उसने देखा कि उसकी बहन मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मोहन ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण मंजू के ससुराल वालों ने उसे गोली मार दी है। सिटी थाना प्रभारी महाराज सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed