फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   No student was kidnapped, had eloped with lover marriage

छात्रा का नहीं हुआ था अपहरण, प्रेमी के संग भागकर की थी शादी

Fri, 17 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 17 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
No student was kidnapped, had eloped with lover marriage

राजकीय डिग्री कॉलेज के गेट से गत 16 अप्रैल को जिस छात्रा के अपहरण होने की सूचना परिजनों ने थाने में दी थी, वह जांच में झूठी पाई गई। छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ भागी थी और शादी करने के बाद वह पंजाब में रह रही थी।

विज्ञापन


नोएडा पुलिस लड़की को सकुशल बरामद कर यहां ले आई और उसके बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रीना (परिवर्तित नाम) राजकीय डिग्री कॉलेज सेक्टर-39 में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन


13 अप्रैल को रीना सुबह की पाली में परीक्षा देने गई थी। उसे उसका भाई छोड़ने गया था। परिजनों ने झूठी कहानी बनाई और पुलिस ने बताया कि उसका भाई जैसे ही कॉलेज के गेट पर छोड़कर वापस मुड़ा, तभी उसे बहन के चीखने की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग के चलते रानीखेत जाकर की शादी

No student was kidnapped, had eloped with lover marriage
पु‌लिस - फोटो : file photo

उसने पलटकर देखा तो उसकी बहन को एक कार में खींचकर कुछ लोग ले जा रहे थे। राकेश कार तक पहुंचता, तब तक कार सवार उसकी बहन को अंदर डालकर भाग गए।

नीलम के घर वालों ने देवेंद्र शर्मा व तीन अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि जांच में पता चला कि देवेंद्र छात्रा के घर किराये पर रहता था।

दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। रीना, देवेंद्र के साथ फरार हुई और रानीखेत जा कर दोनों ने शादी कर ली। उसके बाद देवेंद्र उसे लेकर पंजाब स्थित शिमलापुरी चला गया जहां वह नौकरी करता है।

पुलिस की एक टीम ने बुधवार को शिमलापुरी में दबिश दी और वहां से छात्रा को सकुशल बरामद कर ले आई। दिनेश यादव का कहना है कि मामला एक्सपंज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed