{"_id":"571742da4f1c1b416b8b4654","slug":"no-clue-of-attackers-on-cag-auditor-and-assistant-jailer","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ के सहायक जेलर और कैग ऑडिटर पर हमले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिहाड़ के सहायक जेलर और कैग ऑडिटर पर हमले की जांच में जुटी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 20 Apr 2016 02:20 PM IST
सार
- अब तक नहीं लगा आरोपियों का सुराग
- मोबाइल डंप व सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास
- दोस्त की गर्लफ्रेंड को घूरने का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई थी गोली
- सिद्धांत ठाकुर और उसकी गर्लफ्रेंड हैं मेदांता में दाखिल
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-गुडग़ांव एक्सप्रेस वे स्थित इफको चौक पर तिहाड़ के सहायक जेलर सुनील, कैग के ऑडिटर संजीव, उनके दोस्त सिद्धांत ठाकुर व ठाकुर की महिला मित्र पर हमले के आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। डीएलएएफ फे स-2 थाना पुलिस शराब के ठेके का डंप लेने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
इन लोगों की महिला मित्र को घूरने का विरोध करने पर रविवार देर रात बदमाशों ने इनकी स्कॉर्पियों पर गोली चला दी थी। कार का शीशा तोड़ दिया था। सुनील और संजीव अपने दोस्त सिद्वांत ठाकुर व उसकी महिला मित्र के साथ डूडांहेड़ा बार्डर पर रविवार रात को आए थे।
विज्ञापन
शराब ठेके पर ही कुछ युवक कार में बैठी युवती को घूरने लगे। जिसका सहायक जेलर सुनील व कैग आडिर संजीव ने विरोध किया। यह विरोध उनको भारी पड़ गया। बदमाश उनका पीछा करते हुए इफको चौक तक आ गए और स्कार्पियों का बेसबॉल से शीशा तोड़ा और गोली चला दी। गोली सिंद्वात के हाथ व उसकी प्रेमिका के पेट में लगी है।
विज्ञापन
दोनों को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर है। पुलिस ने इफको चौक व डूंडाहेड़ा शराब के ठेके के पास का सीसीटीवी फुटेज लिया है। साथ ही मोबाइल डंप भी उठाया है। डीएलएफ फेस-2 थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच चल रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।