फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nnova driver beaten police men, he was angry on vehicle was seized

नशे में धुत इनोवा चालक ने सिपाहियों को पीटा, वाहन जब्त होने से था नाराज

Fri, 12 Aug 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
nnova driver beaten police men, he was angry on vehicle was seized
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

कमला मार्केट इलाके में ड्रंकन ड्राइव के दौरान इनोवा कार जब्त होने से नाराज चालक ने यातायात पुलिस के सिपाही की पिटाई कर दी और उनकी वर्दी फाड़ दी। कमला मार्केट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महावीर शरण (44) सपरिवार जहांगीरपुरी में रहता है। वह दिल्ली यातायात पुलिस में सिपाही है। उसकी तैनाती दरियागंज सर्किल में है। बुधवार रात यातायात पुलिस ने दिल्ली गेट पर ड्रंकन ड्राइव चलाया था। 
विज्ञापन


इस दौरान सब इंस्पेक्टर हंसराज ने एक स्कूटर चालक का चालान किया और स्कूटर जब्त कर लिया। सिपाही महावीर स्कूटर को माता सुंदरी रोड स्थित कार्यालय में जमा करने गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डंकन ड्राइव के दौरान वाहन जब्त होने से था नाराज

nnova driver beaten police men, he was angry on vehicle was seized
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान सिपाही अशोक एक जब्त इनोवा लेकर कार्यालय पहुंचा। इस बीच महावीर जैसे ही कार्यालय से बाहर निकला तो वहां पहले से मौजूद शराब के नशे में धुत इनोवा चालक ने महावीर की पिटाई कर दी और वर्दी फाड़ दी। 

महावीर की सूचना पर पीसीआर कर्मी मौके पर पहंचे। यहां सिपाही अनिल ने आरोपी को पीसीआर वैन में बिठाने की कोशिश की तो आरोपी ने अनिल पर भी हमला कर दिया। 

बाद में पुलिस आरोपी को अस्पताल ले गई। मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी के अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपी की पहचान इंद्रा पार्क उत्तम नगर निवासी शिव सिंह नेगी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed