{"_id":"2c11c6fafac5de13122cf17267ff8912","slug":"nine-teams-of-police-behind-muthutu-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुथूटू के लुटेरों के पीछे पुलिस की नौ टीमें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुथूटू के लुटेरों के पीछे पुलिस की नौ टीमें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुथूटू में लूट करने वालों की तलाश में पुलिस की नौ टीमें दिल्ली और एनसीआर में दबिश दे रही हैं। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की दुकानों और मकानों के बाहर सीसीटीवी फुटेज की तलाश की, पुलिस घटना में किसी पूर्व या वर्तमान कर्मचारी की भूमिका मान रही है।
विज्ञापन
मुथूटू मिनी फाइनेंस में बृहस्पतिवार को ताला लटका दिया गया। गेट पर नोटिस चस्पा हैं, जिस पर लिखा है कि तकनीकी कार्यों की वजह से राकेश मार्ग शाखा तीन दिन तक बंद रहेगी। नजदीकी शाखा पर संपर्क करने के लिए ग्राहकों से अनुरोध किया है।
विज्ञापन
राकेश मार्ग स्थित मुथूटू कंपनी की शाखा के आसपास दुकान करने वाले लोगों ने बताया कि सुबह दो-तीन लोग जानकारी लेने आए, लेकिन फिर वह नोटिस पढ़कर दूसरी शाखा पर चले गए।
एसएचओ ने बताया कि रिपोर्ट शाखा के असिस्टेंट मैनेजर नरेंद्र ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट में एक लाख 28 हजार 33 रुपये और एक किलो 39 ग्राम सोना लूटा जाना लिखाया है।
बुधवार को बदमाशों ने राकेश मार्ग स्थित मुथूटू मिनी में लूटपाट की थी। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि शाखा से तीन माह पूर्व सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से निकाले जाने की वजह उसकी सेलरी थी। लूट में गार्ड की कमी कर्मचारियों को महसूस हुई।