{"_id":"59f0c56d4f1c1b6a678b7a8a","slug":"nine-gamblers-arrested-with-one-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए के अड्डे से नौ लोग गिरफ्तार, 1.37 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुए के अड्डे से नौ लोग गिरफ्तार, 1.37 लाख रुपये बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच बडख़ल टीम ने गांव अजरौंदा में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मार वहां जुआ खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से दाव पर लगे 1.37 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में ओल्ड फरीदाबाद निवासी हिमांशु, पलवल निवासी कपिल कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, अमित गोपाल, सारन निवासी सुनील कुमार, डबुआ कॉलोनी निवासी राकेश, सेक्टर-22 निवासी नीतिश शामिल हैं।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि रात में उन्हें गांव अजरौंदा के एक घर में जुआ खिलाए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने टीम गठित कर छापेमारी की। मौके से कई लोग भाग गए, जो हाथ आए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ठिकाने बदल बदलकर जुआ खिलाता था। जुआ खिलाने का मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन