फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nigerian youth creating chaos in noida

हथियारों से लैस नाईजीरियन ने मचाया तांडव

Mon, 07 Apr 2014 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 07 Apr 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
Nigerian youth creating chaos in noida

कासना कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पर के युवकों और नाजईजीरियान के बीच विवाद

विज्ञापन
थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की सुबह कुछ नाईजीरियन हथियारों से लैस होकर चूहड़पुर गांव में जा घुसे और फायरिंग करते हुए जमकर उत्पात मचाया।

जिसमें नाईजीरियन ने तीन युवकों को भी चोटिल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने कासना कोतवाली का घेराव किया। हालांकि पुलिस ने पांच-छह नाईजीरियन के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जो ‌मिला उसी की कर दी ‌पिटाई

Nigerian youth creating chaos in noida

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले हुए विवाद में पहले तो नाईजीरियन ने ठेला-पटरी वालों की पिटाई कर दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने नाईजीरियन के साथ मारपीट कर दी थी। जिसमें ग्रामीण पुलिस से भी भिड़ गए थे। पुलिस और नाईजीरियन की ओर से रविवार दोपहर में चूहड़पुर के 100-150 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मीडिया विलेज, एटीएम और वृंदा सोसायटी से दो कारों में सवार होकर कुछ नाईजीरियान हथियारों से लैस होकर चूहड़पुर गांव में जा धमके। कारों में सवार नाईजीरियन युवकों को जो रास्ते में मिला उसी को पीटा।

ठेला-पटरी वाले एक युवक को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया और उसका ठेला पलटकर तोड़फोड़ कर दी। करीब आधे घंटे तक गांव में कारों से उत्पात मचाया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था असली प्रकरण

Nigerian youth creating chaos in noida

शनिवार को एक नाईजीरियन चूहड़पुर अंडरपास के नजदीक बनी एक मार्केट में सामान लेने गया था। जहां पर ठेली वाले युवक से नाईजीरियान का विवाद हो गया था। विवाद में नाईजीरियन ने ठेला मालिक का सिर फोड़ दिया।

जिसमें ठेला मालिक के दो सहयोगियों ने नाईजीरियन को पीटकर घायल कर दिया था। इसके बाद फिर नाईजीरियान ने ग्रामीणों पर हमला किया तो उन्होंने सोसायटी में जाकर तोड़फोड़ की थी।

जिसमें पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों का पुलिस से भी विवाद हो गया था। सोमवार की सुबह भी नाईजीरियानों ने गांव में जाकर फिर हंगामा किया।

पूरी घटना पर एसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह का कहना है ‌कि शनिवार रात से चूहड़पुर के ग्रामीणों और कुछ नाईजीरियन के बीच विवाद चल रहा है। दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी चाहे चूहड़पुर के हों या फिर नाईजीरियन किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed