फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   New Year's party was to supply drugs, were arrested kingpin

नए साल की पार्टियों में होनी थी ड्रग्स सप्लाई, धरा गया सरगना

Sat, 24 Dec 2016 02:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 02:18 PM IST
विज्ञापन
New Year's party was to supply drugs, were arrested kingpin
drugs
नये साल के आगमन के लिए होने वाली पार्टियों में प्रयोग होने वाली ड्रग्स की सप्लाई करने वाले सरगना को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है और ड्रग्स सप्लाई करवाता था। आरोपी अपनी कार भी ड्रग्स सप्लायर को देता था। स्पेशल सेल ने पार्टी ड्रग्स सप्लाई करने वाले जिस गिरोह का चार दिन पहले पर्दाफाश किया था, आरोपी उसी गिरोह का सरगना है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल उपायुक्त प्रमोद कुशवाह के अनुसार स्पेशल सेल ने पार्टी ड्रग्स सप्लाई करने वाले रतनबहादुर सिंह उर्फ रमेश उर्फ लंबू (38) और शानूराम उर्फ हुकुमचंद (36) को 19 दिसंबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 50 लाख रुपये की कीमत की बढ़िया क्वालिटी की 12.05 किलो पार्टी ड्रग्स हशीश व सेंट्रो कार बरामद की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर प्रमोद चौहान की टीम ने शानू से पूछताछ के बाद इस गिरोह के सरगना गांव शूरू थाना व तहसील मनाली जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश निवासी कुरमदत्त को गिरफ्तार किया है। उसने हशीश को सप्लाई करने के लिए आरोपियों को अपनी सेंट्रो कार दी थी। कुरम दत्त हिमाचल प्रदेश से गोवा, दिल्ली व मुंबई में पार्टी ड्रग्स सप्लाई करवाता था। बरामद हशीश नए वर्ष के आगमन के समय होने वाली पार्टियों में सप्लाई की जानी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed