{"_id":"551e22ab591e8249f40eef359c57b12b","slug":"new-generation-of-criminals-in-crime-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुटभैये बदमाश भी वसूल रहे रंगदारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुटभैये बदमाश भी वसूल रहे रंगदारी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 27 Apr 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में रंगदारी वसूली करने में छुटभैया बदमाश भी आ गए हैं।
विज्ञापन
वे वसूली को लेकर गोली मारने से भी हिचकते नहीं हैं। एक बदमाश रंगदारी वसूलकर ले जाता है, उसके बाद दूसरा आकर मांग करता है।
चार दिन पहले दादरी में सर्राफ से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलने आए दो बदमाशों ने विरोध करने पर गोली चला दी। जिससे सर्राफ, बेटा और एक युवक घायल हुए थे।
घटना में नरौली का दीपक उर्फ हापुड़ी को गिरफ्तार किया गया। दीपक का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना में नरौली के ही मोनू और हरेंद्र ने रंगदारी वसूली के लिए ही ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ट्रांसपोर्टर से कुछ बदमाश रंगदारी वसूलते थे। जिनको देखकर इन्होंने भी पैसा वसूली करना चाहा। पैसा देने से मना करने पर गोली मार दी गई।
विज्ञापन
दोनों घटनाओं में हमलावर 19 से 25 साल उम्र के युवक हैं। असल में नई उम्र के कुछ युवकों में अपराध जगत में अपना नाम चमकाने की ललक है।
मोनू ने पुलिस को बताया कि उनके गैंग में पांच, छह युवक हैं। वे रंगदारी वसूली में लगे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज चौधरी का कहना है कि सभी चौकी के बीट दारोगा को बदमाशों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।