फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Nepal truck driver abducted forcibly married with teenager

नेपाल से अगवा कर ट्रक ड्राइवर ने किशोरी संग जबरन की शादी

Fri, 20 May 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nepal truck driver abducted forcibly married with teenager
यौन उत्पीड़न

नेपाल से अपहरण कर किशोरी से यूपी में जबरदस्ती शादी करने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने किशोरी से शादी करने वाले आरोपी को मोती बाग इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, बंधक बनाने और रास्ता रोकने आदि का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस किशोरी का अपहरण कर नेपाल से लाने वाले ट्रक ड्राइवर को पकड़ने के लिए यूपी में छापेमारी कर रही है।दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार साउथ कैंपस थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार को 18 मई की रात सूचना मिली थी कि नेपाल से अपहरण कर लाई गई किशोरी रूडल नामक व्यक्ति के कब्जे में है। 
विज्ञापन


सूचना के बाद साउथ कैंपस थानाध्यक्ष सुरेश चंद की देखरेख में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने जेजे क्लस्टर शास्त्री मार्केट में दबिश देकर 15 वर्षीय नेपाली किशोरी को मुक्त करा लिया और रूडल(31) को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाली किशोरी ने बताया कि दो महीने पहले मां के डांटने पर उसने घर छोड़ दिया था और वह अपने चाचा के घर जा रही थी। रास्ते से एक ट्रक ड्राइवर ने उसका अपहरण कर लिया था और रूडल को दे दिया। रूडल उसे मामी के घर ले गया। वहां उसने किशोरी से जबरदस्ती शादी कर ली।


रूडल उसे दिल्ली ले आया और मोतीबाग इलाके में रहने लगा था। किशोरी की एम्स में मेडिकल जांच कराई गई है। रूडल जिला महाराजगंज, यूपी का रहने वाला है। वो दिल्ली में अपना प्राइवेट काम करता है। उसने बताया कि दो महीने पहले उसके दूर के रिश्तेदार व ट्रक ड्राइवर सुरेश ने किशोरी उसे दी थी। वह ट्रक से नेपाल सामान ले जाता है। वापस आते हुए उसने किशोरी का अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed