फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neighbour rapes a girl working in mobile store

किराए के घर में रह रही युवती से रेप

Mon, 28 Apr 2014 08:38 PM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
neighbour rapes a girl working in mobile store

महिलाओं के साथ हो रही वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली एनसीआर में रोजाना रेप की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं।

विज्ञापन


ताजा मामले में, मोबाइल स्टोर में काम करने वाली एक युवती के साथ उसकी ही पहचान के एक लड़के ने रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

यही नहीं, एक बार रेप करने के बाद आरोपी ने लड़की पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया।

ऐसे हुई थी जान-पहचान

neighbour rapes a girl working in mobile store

मोबाइल स्टोर में काम करने वाली पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला मोनू अपने भाई-भाभी के साथ रहता था। वह भी मोबाइल का काम करता है इसी के चलते दोनों की जान-पहचान हो गई।

युवती का आरोप है कि पिछले साल अक्तूबर में युवक ने एक दिन मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसी डर से वह चुप रही।

उस वक्त तो लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में आरोपी युवक ने उस पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के लिए आई थी गुड़गांव

neighbour rapes a girl working in mobile store

युवक की धमकियों से तंग आकर आखिरकार युवती अपनी एक दोस्त के साथ पुलिस के पास पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। डीएलएफ एरिया में दो दिन में दुष्कर्म का दूसरा मामला सामने आया है।

मूलरुप से उत्तराखंड की रहने वाली युवती पिछले साल नौकरी के सिलसिले में गुड़गांव आई थी। गुड़गांव में एक मोबाइल स्टोर पर नौकरी लगने के बाद वह अपनी सहेली और उसके पति के साथ सिंकदरपुर में किराये के मकान में रह रही थी।

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर युवती का मेडिकल टेस्ट कराया। एसीपी डीएलएफ दलबीर सिंह के अनुसार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed