फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   neighbor raped teenager in faridabad

दबंग ने आठवीं की छात्रा का किया रेप, मनचले ने घर में घुस महिला से की अश्लील हरकत

Thu, 27 Jul 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 27 Jul 2017 09:43 AM IST
सार

-पड़ोसी युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया 
यौन हिंसा का शिकार हुई किशोरी और महिला 
-
-मनचले ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया 

विज्ञापन
neighbor raped teenager in faridabad

विस्तार

औद्योगिक नगरी में महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। बीते दिनों दबंग ने कक्षा आठ की छात्रा को हवस का शिकार बना डाला तो घर में अकेली महिला को देख घुसे मनचले ने दुष्कर्म का प्रयास किया। अलग अलग थानों की पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


सेक्टर 55 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी कक्षा आठ में पढ़ती है। किशोरी के मुताबिक 23 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह पड़ोसन आंटी के यहां से ठंडा पानी लेकर आई थी। खाली करने के बाद बर्तन वापस करने पड़ोसन आंटी को देने जा रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने किशोरी को पकड़ लिया और उठा कर एक पशु बाड़े में ले गया। पीड़िता की पिटाई कर हवस का शिकार बनाया और किसी से शिकायत करने पर परिवार सहित उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी सुनाई आपबीती

neighbor raped teenager in faridabad

वारदात के दिन किशोरी की मां अपने मायके गई हुई थी। मंगलवार को लौटी तो बेटी ने उसे आपबीती सुनाई। एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि पोक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दूसरा मामला बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय महिला के मुताबिक मंगलवार को पति ड्यूटी पर गया था। वह घरेलू काम निपटा रही थी। दोपहर के समय पड़ोस में रहने वाला युवक घर के अंदर आ गया।

अकेला पाकर युवक महिला को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उसे जमकर पीटा और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली।

इस दौरान पति आ गया उसे देख कर आरोपी भाग निकला। एसएचओ शहर बल्लभगढ़ ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed