{"_id":"593eb4ae1126f4c60b8b4ab7","slug":"neighbor-raped-four-year-old-girl-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबी बाग इलाके में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद परिजनों व आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान रंजीत (35) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बच्ची परिजनों के साथ किशनगंज इलाके में किराए के मकान में रहती है। दूसरी मंजिल पर आरोपी रंजीत रहता है। रविवार दोपहर रंजीत ने शराब पीने के बाद घर के बाहर खेल रही बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने कमरे में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची। पूछने पर बच्ची ने सारी बात बतायी। यह सुनकर परिजन आरोपी को पकड़कर नीचे लेकर आए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। दुष्कर्म किए जाने की बात सुनकर आस पास के लोग भी वहां पहुंचे और आरोपी को पीटने लगे। इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपी की हरकत की वजह से उसकी पत्नी अपनी छह माह के बच्चे को छोड़कर चली गयी थी।