{"_id":"58d7d4fa4f1c1b297d1a1271","slug":"neighbor-attacked-by-knife-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर पड़ोसी ने चाकू से किया हमला, बीच बचाव कर रहे दोस्त को लगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर पड़ोसी ने चाकू से किया हमला, बीच बचाव कर रहे दोस्त को लगा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Mar 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगोलपुरी इलाके में कहासुनी के बाद एक युवक पर उसके पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू बीच बचाव कर रहे युवक के दोस्त के कमर में लगा। उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक की शिकायत पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार सरोज(32) सपरिवार सी ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता है। वह टेलरिंग का काम करता है। शनिवार रात सरोज घर के पास दोस्त दीनदयाल से बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला बलजीत वहां पहुंचा और सरोज से किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा। सरोज के विरोध करने पर बलजीत ने चाकू निकालकर सरोज पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चाकू बीच बचाव कर रहे दीनदयाल के कमर में लगी। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे। लोगों को आता देख बलजीत मौके से फरार हो गया। सरोज अपने दोस्त को जख्मी हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और सरोज के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। सरोज ने पुलिस को बताया कि बलजीत के बड़े भाई कुलदीप ने खुदकुशी कर ली थी। बलजीत अपने भाई की मौत के लिए उसको जिम्मेदार मानता है इसलिए अकसर उसे मारने की धमकी देता था। पुलिस फरार बलजीत की तलाश में दबिश दे रही है।