{"_id":"d9b3f7fe60c11013bd041f6b8fd08638","slug":"neha-murder-mother-was-now-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा हत्याकांड : अब मां को मिली फोन पर धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेहा हत्याकांड : अब मां को मिली फोन पर धमकी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 26 Apr 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा की मां मधु को जान का खतरा है। केस की पैरवी करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शुक्रवार को कोतवाली थाने पहुंचकर उसने पुलिस से शिकायत की। उधर, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी वसीम को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित भूड़ भारतनगर निवासी नेहा की 17 अप्रैल को जिमखाना के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव की शिनाख्त 20 अप्रैल को होने के बाद पुलिस ने मेरठ के रहने वाले आसिफ, सुहैब तथा वसीम को नामजद किया। पहले दिन आसिफ, अगले दिन सुहैब और बृहस्पतिवार को वसीम गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने वसीम सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जिला जेल भेज दिया। उधर, शुक्रवार दोपहर को नेहा की मां मधु और पति विपिन वर्मा कोतवाली थाने पहुंचे। मधु ने पुलिस से बताया कि हत्यारोपी वसीम के परिजनों की ओर से उसे फोन पर धमकी दी गई।
विज्ञापन
इस वजह से मधु डरी-सहमी है और अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली चली गई। फिलहाल, पुलिस ने इस संबंध में कोई केस दर्ज नहीं किया है। इंस्पेक्टर कोतवाली सुभाष चंद राणा का कहना है कि धमकी देने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।
हो सकता है कि नेहा की मां ने विवेचक से इसकी शिकायत की हो। यदि धमकी दी गई है तो वह गाजियाबाद जिले का मामला बनता है। नेहा के पति विपिन का कहना है कि उसकी सास मधु अपनी रिश्तेदारी में चली गई है।
कौन है गाजियाबाद की सुमन
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद की सुमन नाम की एक युवती के जरिये वसीम और बिलाल की मुलाकात नेहा से हुई थी। सुमन का नंबर भी पुलिस ने ट्रेस कर लिया है।
पुलिस की मानें तो सुमन कॉल गर्ल है, जो मेरठ के दर्जनों युवकों के संपर्क में है। वसीम और बिलाल ने सुमन के जरिये ही नेहा से बातचीत शुरू की थी। पुलिस उसका पता लगने में जुटी है।
बिलाल के साथ गाड़ी में घूमा था वसीम
शुक्रवार को मुख्य आरोपी वसीम ने पूछताछ में एक और नया खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक हत्या से एक दिन पहले वसीम बिलाल की काली स्कॉर्पियों में पांच घंटे घूमा।
नेहा से मुहब्बत करने को लेकर दोनों में मारपीट भी हुई। दोनों ने एक-दूसरे को नेहा के साथ अपने-अपने मोबाइल में अश्लील फोटो दिखाए। कार में वसीम के दो दोस्त और बिलाल का एक दोस्त भी था।
उसके बाद वसीम ने नेहा से तीन घंटे फोन पर बात कर मेरठ आने की जिद की। आबूलेन स्थित होटल मोती महल में वसीम और नेहा के बीच बिलाल को लेकर पांच घंटे बात हुई। नेहा ने बिलाल को छोड़ने का वादा भी कर लिया था।
हत्या से 24 घंटे पहले बनाई साजिश्ा
16 अप्रैल को वसीम ने बिलाल को फोन किया और दो दोस्तों के साथ बाइक पर सोतीगंज पहुंचा। होटल में खाना खाने के बाद सभी दोस्त कार में घूमने निकल गए। इस दौरान बिलाल ने नेहा का जिक्र किया।पहले दोस्त और फिर उसके अश्लील फोटो दिखाने लगा।
बिलाल ने नेहा से मुहब्बत करने की बात कही। तभी से उसने नेहा की हत्या की प्लानिंग कर ली। उधर, सोतीगंज में बिलाल की तलाश में शुक्रवार को पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने बताया कि बिलाल चोरी की गाड़ी काटने का काम करता है।
नेहा को दोस्त बताता था बिलाल
नेहा का फोन रातभर बिजी बताने पर दो सप्ताह पहले वसीम को उस पर शक हुआ। गाजियाबाद में मुलाकात के बहाने वसीम ने नेहा के मोबाइल से बिलाल के दो नंबर ले लिए।
वसीम ने दिल्ली जाकर उन नंबरों पर कॉल की तो दोनों बिलाल के निकले। वसीम ने नेहा से शादी करने की बात बिलाल को बताई तो वह बोला कि मेरी सिर्फ उससे दोस्ती है उसके बाद वसीम अक्सर बिलाल की स्कॉर्पियो में घूमता था।