{"_id":"029700f9656bcab651035074e93d94b2","slug":"neha-murder-case-was-killed-shot-in-the-chest-suspected-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहा हत्याकांड : सीने में मारी थी गोली, रेप की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेहा हत्याकांड : सीने में मारी थी गोली, रेप की आशंका
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 22 Apr 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयनगर निवासी नेहा वर्मा के शव का रविवार आधी रात को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार नेहा के सीने में करीब से मारी गई गोली शरीर को चीरती हुई पार हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया है। इसकी जांच के लिए दो स्लाइड बनाई गई हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे से 9:30 बजे के बीच हत्या होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
नेहा के पेट में करीब 50 ग्राम खाना पचा हुआ मिला है। शरीर के अन्य अंगों पर कोई खास चोट नहीं मिली है। परिजन सोमवार तड़के शव का दाह संस्कार करने गढ़ चले गए।
विज्ञापन
सीओ कोतवाली रूपेश कुमार सिंह के अनुसार प्रशासन से अनुमति लेकर रविवार 1:30 बजे पोस्टमार्टम कराया गया था। गोली 315 बोर की बताई गई है। दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
दोनों स्लाइड जिला अस्पताल भेजी गई हैं। बता दें कि 17 अप्रैल को मेरठ में जिमखाना मैदान के पास मिले शव की पहचान गाजियाबाद के थाना विजय नगर क्षेत्र स्थित भूड़ भारत नगर की नेहा वर्मा (27) पुत्री स्वर्गीय बलराम बख्शी के रूप हुई थी।
कत्ल का है गाजियाबाद कनेक्शन!
मेरठ में हुए नेहा वर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। सूत्रों का कहना है कि हत्याकांड का गाजियाबाद कनेक्शन जरूर है। गाजियाबाद से ही कातिल के बारे में अहम सुराग मिलेंगे।
यही वजह है कि मेरठ पुलिस ने सिहानी गेट और विजयनगर पुलिस से हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में मदद मांगी है। दोनों थानों की पुलिस सुरागकशी में जुटी है। पता चला है कि वह तीन सिम कार्ड इस्तेमाल करती थी। सोमवार को ‘अमर उजाला’ टीम नंदग्राम में नेहा की ससुराल और विजयनगर में उसके मायके गई। पता चला कि नेहा किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखती थी।
ससुरालवालों का कहना था कि वह 17 दिन के बेटे को ससुराल में छोड़कर चली गई थी। बच्चों की परवरिश वे ही कर रहे हैं। विपिन की ज्वैलरी शॉप पर सोमवार को ताला लटका रहा। विजयनगर में उसके मायके पहुंचे तो घर से कोई नहीं निकला, न ही किसी ने बात की। मुहल्लेवालों ने कहा कि वह किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी।