फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   National level wrestler killed in Ghaziabad

NH-24 पर राष्ट्रीय स्तर के पहलवान पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 26 Jul 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 26 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
National level wrestler killed in Ghaziabad
फाइल
गाजियाबाद में हाईवे पर वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार रात एनएच-58 पर एक युवक पर गोलियां बरसाने की वारदात के बाद मंगलवार रात बदमाशों ने एनएच-24 पर राष्ट्रीय स्तर के पहलवान कपिल कुमार पर जानलेवा हमला किया।
विज्ञापन


बम्हैटा पुलिया के पास बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने दिल्ली से लौट रहे पहलवान की कार पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायर कर उन्हें मारने की कोशिश की। हमले में पहलवान बाल-बाल बचे। दो गोलियां उनकी गाड़ी में लगीं। दोनों बदमाश फायरिंग कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुके कपिल कुमार बम्हैटा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। कपिल मंगलवार रात करीब 10 बजे दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम से प्रैक्टिस कर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच-24 पर बम्हैटा पुलिया के सामने यू-टर्न लेने के दौरान सामने से बाइक सवार दो नकाबपोश युवक आए और उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने नीचे झुककर अपनी जान बचाई। बदमाश चार राउंड फायर कर लालकुआं की ओर भाग निकले। इस दौरान दो गोलियां कपिल की कार पर लगीं। बदमाशों के भागने के बाद उन्होंने फोन कर पुलिस और परिवार के लोगों को सूचना दी। 

National level wrestler killed in Ghaziabad
फाइल
एक साल पहले भी हुआ था हमला, लगी थी गोली
2016 में नेशनल में गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब कपिल गांव पहुंचे तो उनके स्वागत कार्यक्रम में कुछ युवकों ने उन पर गोली चलाई थी। इस दौरान एक गोली उनकी जांघ पर लगी थी। गोली चलाने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। कपिल ने बताया कि कुछ लोग उनकी जान के पीछे पड़े हैं, मगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। 

पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध
एसएचओ कविनगर नीरज सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई है मगर उन्होंने गोली चलने की जानकारी से इंकार किया है। घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 

बम्हैटा डबल मर्डर से जुड़े हो सकते हैं तार
एसएचओ ने बताया कि बम्हैटा में हुई भाजपा नेता और उसके चचेरे भाई की गिरफ्तारी के मामले में जेल गया अमित पीड़ित कपिल का भाई है। ऐसे में पुलिस मामले को बम्हैटा डबल मर्डर और चुनावी रंजिश से जोड़कर भी देख रही है।

हाईवे की सुरक्षा फिर सवालों में
गाजियाबाद में नेशनल हाईवे पर लगातार वारदातें हो रही हैं और पुलिस वारदात रोकने में असफल साबित हो रही है। एक दिन पहले एनएच-58 पर ग्रेटर नोएडा निवासी युवक पर भी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर किए थे। अब मंगलवार रात हुई घटना ने हाइवे की सुरक्षा की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed