फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder to snatch costly mobile in delhi

महंगा मोबाइल लूटने के लिए चाकू से गोद-गोद कर की हत्या

Thu, 10 Aug 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Aug 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
murder to snatch costly mobile in delhi
- फोटो : hoanghamobile

महंगा मोबाइल देखते ही आरोपियों के मन में लालच आ गया। उन्होंने मोबाइल लूटने के लिए पीड़ित की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी और फिर मोबाइल लूटकर ले गए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बाहरी जिले के स्पेशल स्टाफ ने तीन नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया महंगा मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


बाहरी जिला डीसीपी एमएन तिवारी ने बताया कि 27 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि घायलावस्था में एक व्यक्ति को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि मंगोलपुरी निवासी रामबाबू पुत्र प्रह्लाद सहाय को अज्ञात लोगों ने हनुमान मंदिर के पास चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया था और उसका महंगा मोबाइल लूटकर ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान रामबाबू ने दम तोड़ दिया।

हाथ में महंगा मोबाइल फोन देख बनाई लूट की याोजना

murder to snatch costly mobile in delhi
मंगोलपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू की। दूसरी तरफ आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल स्टाफ प्रभारी सुखबीर मलिक की देखरेख में एसआई कमलेश व एएसआई राजबीर सिंह की विशेष टीम बनाई गई।

इंस्पेक्टर सुखबीर मलिक की टीम को जांच में पता लगा कि रामबाबू का मोबाइल ब्लाक-क्यू-8, मंगोलपुरी में चल रहा है। पुलिस टीम ने यहां दबिश देकर एक नाबालिग को पकड़ लिया। इससे पूछताछ के बाद इसके दो बालिग साथी श्रीकेश (19) और हिमांशु (19) और दो नाबालिग को पकड़ लिया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 27 जुलाई को वह संजय पार्क में बैठे हुए थे, तभी रामबाबू के हाथ में महंगा मोबाइल फोन देखा। इन्होंने मोबाइल फोन को लूटने की साजिश रची। रामबाबू ने मोबाइल लूटने का विरोध किया तो श्रीकेश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed