{"_id":"5830a28d4f1c1bf23c9003d6","slug":"murder-of-young-girl-in-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में युवती की हत्या, बाथरूम में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस में युवती की हत्या, बाथरूम में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:44 AM IST
सार
जामा मस्जिद इलाके की घटना, नहीं हो सकी मृतका की पहचान
शनिवार दोपहर में आए थे युवक-युवती, कुछ ही देर बाद गेस्ट हाउस से चला गया था युवक
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामा मस्जिद इलाके के गेस्ट हाउस में एक युवती की हत्या कर दी गई। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शनिवार शाम युवती का शव गेस्ट हाउस के कमरे के बाथरूम से बरामद हुआ। शनिवार दोपहर में ही युवती एक युवक के साथ गेस्ट हाउस में आई थी।
विज्ञापन
कमरा लेने के कुछ ही देर बाद युवक वहां से गायब हो गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में भेज दिया है। जामा मस्जिद थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब एक बजे कपल अल-दानिश गेस्ट हाउस पहुंचा।
विज्ञापन
युवक ने पानीपत की आईडी दिखाकर अपना नाम आजम बताया। कमरा लेने के बाद युवक-युवती गेस्ट हाउस में गए। कुछ ही देर बाद युवक वहां से चला गया। शाम को गेस्ट हाउस कर्मी जब कमरे में पहुंचा, तो उसने बाथरूम में युवती का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
युवती के गले पर चुन्नी लिपटी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि गला घोंटकर युवती की हत्या की गई है। पुलिस युवक की आईडी के आधार पर उसकी तलाश करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने एक टीम हरियाणा रवाना कर दी है।