{"_id":"56f7d84c4f1c1b0642f14da0","slug":"murder-of-a-women-in-gurgaon-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या के बाद राजीनामे के लिए दबाव, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या के बाद राजीनामे के लिए दबाव, दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 28 Mar 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह पहले देवरानी की हत्या करने वाले आरोपियों से राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सिही गांव में रहने वाली ज्योति ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को बताया कि उसकी देवरानी की हत्या एक माह पहले जमालपुर गांव में हुई थी, जिसमें बिलासपुर थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
इस मामले में राजीनामा करने के लिए आरोपियों के रिश्तेदार ख्वासपुर निवासी ब्रह्म प्रकाश, हंसराज व मुकेश ने शुक्रवार को ज्योति से संपर्क साधा, जिन्होंने उस पर हत्या के मामले में राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया। इसकी जानकारी ज्योति ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर ब्रह्म प्रकाश व हंसराज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुकेश कुमार फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।