{"_id":"f79aea344e55f87cd1ba9d3665e40df5","slug":"murder-in-minor-disputes-in-delhi-farsh-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी काट रहे थे, झगड़ा हुआ और रेत दिए गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी काट रहे थे, झगड़ा हुआ और रेत दिए गला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 03 Mar 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात खाना बनाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान चाकू से गला रेतकर अजय पासवान (32) की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
अजय के जीजा प्रमोद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रघुबीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी विनोद की तलाश कर रही है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक अजय, रघुबीर, विनोद और प्रमोद गली नंबर-15 विश्वास नगर स्थित एक कमरे में रहते थे। प्रमोद अजय का जीजा है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले ये चारों युवक इलाके में छोटा-मोटा काम करते थे।
विज्ञापन
पढ़ें: दिल्ली पुलिस का जुल्म, मुक्का मारकर फोड़ दी आंख
वे एक साथ खाना बनाते थे। बताया गया है कि शनिवार रात उन्होंने कमरे में पार्टी की। इसके बाद विनोद और रघुबीर और अजय फिर खाना बनाने लगे। तभी सब्जी काटने के दौरान किसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया।
आरोप है कि रघुबीर ने अजय के हाथ पकड़ लिए और विनोद ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। प्रमोद अजय को अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने रघुबीर को दबोच लिया।