{"_id":"56d995f24f1c1bb4048b4863","slug":"murder-in-love-affair-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को भगा ले जाने को लेकर चल रहा था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को भगा ले जाने को लेकर चल रहा था विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला/नोएडा
Updated Fri, 04 Mar 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन साल पहले बेटी को भगाकर ले जाने की रंजिश में भांजे की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी मामा समेत तीन के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव मिलक खटाना के ब्रज और हरिओम बृहस्पतिवार रात दादरी कोतवाली के जीटी रोड पर चिटहेरा गांव के नजदीक शिवनाडर यूनिवर्सिटी गेट सामने स्थित मुलाकात कैंटीन पर बैठे थे। आरोप है कि इसी बीच ब्रज का मामा जगत निवासी सिरसा अपने साथियों के साथ पहुंचा और दोनों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
गोली लगने से ब्रज की मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम घायल हो गया। मामले में हरिओम के पिता केहरसिंह ने जगत और दो अज्ञात के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक होमसिंह यादव का कहना है कि करीब तीन साल पहले ब्रज मामा की लड़की को भगाकर ले गया था, तभी से मामा-भांजे में रंजिश थी। ब्रज वाहन चोरी की मामले में भी जेल जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है।