{"_id":"694f1137674d9b74eea3ca7bbb88c9ce","slug":"murder-for-5-rupyee-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने 5 रुपये के लिए की ग्राहक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार ने 5 रुपये के लिए की ग्राहक की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मालवीय नगर में दुकानदार ने जलजीरा के पांच रुपये नहीं देने पर युवक की छाती में छुरा घोंप दिया। घायल युवक को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पंचशील विहार निवासी दीपक (22)पुत्र मंगल सिंह चिराग दिल्ली में नाले के पास जलजीरे की दुकान लगाता है। जगदंबा कैंप, मालवीय नगर निवासी सुनील उर्फ कालू (19) और उसका दोस्त शमशेद दुकान पर जलजीरा पीने गए। सुनील ने पांच रुपये के जलजीरे का छोटा गिलास लिया। पीने के बाद उसने पैसे देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर दुकानदार दीपक और सुनील के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
झगड़ा बढ़ने पर दीपक ने मूली काटने वाला तेज धारदार छुरा सुनील की छाती में घुसा दिया और मौके से फरार हो गया। लहूलुहान अवस्था में उसका दोस्त शमशेद उसे मालवीय नगर में स्थित मदनमोहन मालवीय अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मालवीय नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर रविवार शाम को दीपक को गिरफ्तार कर लिया। सुनील केशव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन