फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder case registered against husband and five in gurugram for killing bride in dowry

स्कॉर्पियो नहीं मिली तो ले ली बहू की जान, पति सहित 5 पर हत्या का मामला दर्ज

Wed, 12 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 12 Jul 2017 09:38 AM IST
सार

पति सहित पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
- ससुराल वालों पर था हत्या का आरोप, मामला दर्ज हुआ
- स्कॉर्पियो व मृतका के हिस्से की जमीन की मांग कर रहे थे ससुराल वाले

विज्ञापन
murder case registered against husband and five in gurugram for killing bride in dowry
हत्या

विस्तार

दहेज में र्स्कार्पियो गाड़ी और जमीन की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या करने के बाद शव को घर में पंखे से लटका दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। करीम पुत्र कल्लू खां निवासी गांव सांचौली थाना सोहना जिला गुरुग्राम ने बताया कि उसकी बहन रूकसीना की शादी आमिर पुत्र जुहरखां निवासी गांव जफराबाद थाना तावडू के साथ 4 दिसंबर 2016 को हुई  थी। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था।
विज्ञापन


मगर ससुराल वाले इतने दान दहेज से खुश नहीं थे। उन्होंने शादी के कुछ दिन बाद से उसकी बहन का उत्पीड़न शुरू कर दिया। वह एक स्कॉर्पियो गाड़ी और मायके में रूकसीना के हिस्से की जमीन अपने नाम कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसकी बहन ने अपनी असमर्र्थता जाहिर की तो उसे जान से मारने की धमकी दी। बहन के साथ हो रहीं यातनाओं के बारे में पता चलने पर परिजनों ने बिरादरी तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया। मगर वह नहीं माने। पीड़ित का आरोप है कि गत 9 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दी।


पुलिस ने मृतक महिला के भाई के बयान पर पति आमिर, ससुर जुहरू, सास अखलीमा, ननद सोनम व और उसके पति ननदेव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed