मुंबई के कांट्रेक्ट किलर ने गुरुग्राम की महिला को दी धमकी, PMO पहुंचा मामला
-केस वापस लेने का बनाया दबाव
मुंबई के कांट्रेक्ट किलर ने गुरुग्राम की महिला को दी धमकी, PMO पहुंचा मामला
-केस वापस लेने का बनाया दबाव
-पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक कंपनी के दो शेयर होल्डर के साथ चल रहे विवाद में महिला पर केस को वापस करने व रुपयों की डिमांड करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसे यह धमकी उसके शेयर होल्डर द्वारा मुंबई के शूटर से दिलवाई गई है।
इसको लेकर उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बिवेर्ली पार्क-1 निवासी महिला बताया कि उनका राकेश वाधवा व शालिनी वाधवा से कंपनी के शेयर को लेकर विवाद चल रहा है।
इसको लेकर उनके कुछ मुकदमें चल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री ऑफिस को भी शिकायत देकर उनके मामले में उच्च स्तरीय जांच करने की भी मांग की है। कुछ समय पूर्व शालिनी वाधवा उनसे अदालत में मिली थी जहां उन्होंने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी कि वह सभी मुकदमें व शिकायतें वापस लेने का दबाव बना रही थी।
केस वापस लेने का बनाया दबाव
उन्होंने आरोप लगाया कि 17 जुलाई को उन्हें ऑफिस के लैंडलाइन नंबर पर एक कॉल आई जिसमें उन्हें वाधवा के खिलाफ की जा रही मुकदमेंबाजी को वापस लेने का दबाव बनाया। 19 जुलाई को सुबह के वक्त उन्हें उनके परिजनों की फोटो उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से प्राप्त हुई।
जिस नंबर से उन्हें व्हाट्सएप पर फोटो मिली थी उस नंबर पर अपने स्तर पर पता किया तो उन्हें पता लगा कि वह अरुण गवालिया के लिए कांट्रेक्ट किलर का काम करता है। इसके साथ ही उसने सभी मुकदमों को वापस लेने की धमकी देते हुए परिवार सहित अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।
इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।