{"_id":"573cbf4a4f1c1bd51aac7461","slug":"muin-s-death-instead-of-honesty-ndmc-officials-were-making-pressure","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी के बदले मुईन को मिली मौत, NDMC के अधिकारी भी बना रहे थे दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईमानदारी के बदले मुईन को मिली मौत, NDMC के अधिकारी भी बना रहे थे दबाव
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
गोली मारकर की हत्या
एनडीएमसी के असिस्टेंट लीगल एडवाइजर मुईन खान ने जब तीन करोड़ रुपये की रकम को ठुकरा दिया तो ईमानदारी के बदले में उन्हें मौत मिली। परिवार का कहना है कि एनडीएमसी के वरिष्ठ अधिकारी भी जुर्माने को कम करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
मुईन ने इसका जिक्र अपनी पत्नी से किया था। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में अगर एनडीएमसी के अधिकारियों के नाम सामने आएंगे तो उनसे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को एनडीएमसी की ओर से मुईन की पत्नी निशात खान को सरकारी नौकरी व आवासीय सुविधा देने की घोषणा कर दी गई। मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल कनाट एनडीएमसी से यूथ हॉस्टल व टू-स्टॉर होटल चलाने के लिए लीज पर लिया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
एनडीएमसी के अधिकारी भी पुलिस के रडार पर
मुईन के घर के बाहर इकट्ठा हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन छानबीन के दौरान पाया गया कि इसमें लाइसेंस के विरुद्ध अन्य गतिविधियां चल रही थीं। एनडीएमसी ने जुर्माना लगाकर होटल को बंद करने का आदेश दिया। होटल मालिक रमेश लोकल कोर्ट चला गया।
वहां से हाईकोर्ट मामला पहुंचा। पिछले साल जुलाई में हाईकोर्ट ने एनडीएमसी को 17 मई तक मामले का निपटारा करने के लिए कहा था। केस की छानबीन के लिए मुईन खान को एस्टेट ऑफिसर नियुक्त कर दिया गया। मुईन को ही होटल का जुर्माना तय करना था।
इसी को लेकर लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा था। रिश्वत की पेशकश की गई। लेकिन मुईन किसी सूरत में तैयार नहीं हुए तो उनकी हत्या की योजना बना ली गई। मुईन की पत्नी निशात ने एनडीएमसी के अधिकारियों की भी जांच कराने की मांग की है। पुलिस एनडीएमसी के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।