फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother stopped for drinking liquor son attack her with brick in delhi

शराब पीने से मना करने पर युवक ने ईंट से मां का सिर फोड़ा

Sat, 29 Jul 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Jul 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
mother stopped for drinking liquor son attack her with brick in delhi

पहाडग़ंज इलाके में शराब पीने के मना करने पर एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां के सिर पर र्इंट से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। महिला को जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की पहचान ममता देवी(60) के रूप में हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ममता देवी लड्डू घाटी पहाडग़ंज में रहती है। बुधवार को उसकी बेटी घर आयी थी। बृहस्पतिवार को बेटी को ससुराल बिदा करने के लिए वह घर से बाहर आयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में पीने से क‌िया था मना

mother stopped for drinking liquor son attack her with brick in delhi
क्राइम

वापस घर जाने पर उसने अपने भतीजे लक्की को रोते हुए देखा। रोने का कारण पूछने पर उसने बताया कि मनोज भाई ने उसकी पिटाई की है। ममता ने अपने बड़े बेटे मनोज को डांटा और घर में शराब नहीं पीने की नसीहत दी।

इस बात पर गुस्से में आकर मनोज ने ईंट उठाकर मां के सिर पर हमला कर दिया। ईंट लगते ही ममता बेहोश होकर गिर गयी। परिवार वालों ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed