फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mother in law died in son of law foght in delhi

दामाद व ससुराल वालों के झगड़े में सास की मौत

Mon, 31 Oct 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Oct 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
mother in law died in son of law foght in delhi

दिल्ली में दामाद व सुसराल वालों के बीच हुए झगड़े में सास की मौत हो गई। ससुर, पत्नी, साले व बेटी को इस झगड़े काफी चोट आई है। पड़ोसियों ने दामाद को जमकर पीटा और उसका भी इलाज चल रहा है। मालवीय नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक चिंट शुक्रवार शाम दिवाली की मिठाई लेकर चिराग दिल्ली अपनी ससुराल गया था।

विज्ञापन


वहां पर किसी बात को लेकर उसका ससुराल वालों से झगड़ा हो गया। इस लड़ाई में चिंटू ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लोहे की रॉड के हमले आई चोट के कारण उसकी सास रोशन की मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चिंटू की पत्नी रेनू, ससुर त्रिलोकचंद को भी गंभीर चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रेनू के भाई ललित व बेटी नेहा के सिर में चोट है और हालात गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चिंटू व रेनू की शादी 2007 में हुई थी। इस शादी से दंपति के एक बेटी नेहा व बेटा आर्यन है। दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और उनके बीच तलाक का मुकदमा भी है। इसके चलते रेनू पिछले एक साल से अपने माता-पिता के घर 217 चिराग दिल्ली में रह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed