फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   most wanted criminal deepak tomar arrested in delhi

मोस्टवांटेड गैंगस्टर दीपक तोमर दिल्ली से गिरफ्तार

Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
most wanted criminal deepak tomar arrested in delhi
गिरफ्तार

यूपी,हरियाणा और दिल्ली के मोस्टवांटेड बदमाश गांव सूप, रमाला, बागपत, यूपी निवासी दीपक तोमर (26) को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोच लिया है। हरियाणा के भौंडसी जेल में हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा दीपक 2014 में पैरोल जंप कर फरार हो गया था।

विज्ञापन


इसके बाद उसने गैंगवार में अपने ही गांव में दो लोगों की हत्या कर दी थी। यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। वहीं जेल में पिटाई का बदला लेने के लिए दीपक ने दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में झज्जर निवासी सोहनवीर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


अभी वह सात-आठ लोगों की हत्या करने की योजना बना रहा था। इसके लिए फिलहाल वह हथियारों के इंतजाम में लगा हुआ था। अपराध शाखा पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि एसीवी श्वेता चौहान व इंस्पेक्टर सतीश कुमार की टीम पिछले काफी समय से दीपक की तलाश में लगी हुई थी। कई बार उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली-एनसीआर में रेड भी की गई, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

इस बीच बृहस्पतिवार को टीम को सूचना मिली कि दीपक मंगोलपुरी रेलवे स्टेशन के पास अपने किसी जानकार से मिलने के लिए आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से एक पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने दिल्ली, यूपी और हरियाणा में कई लोगों की हत्या की। इसके अलावा वह लूट के मामलों में भी शामिल रहा है। फिलहाल वह गैंगवार में सात-आठ लोगों की हत्या करने की तैयारी कर रहा था। पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

कौन है दीपक और किन-किन मामलों में रहा शामिल...
बागपत के गांव सूप का रहने वाला दीपक बेहद खूंखार बदमाश है। 2008 में इसके गैंग ने गांव संगली, खिडवाली, सिविल लाइंस रोहतक के सरपंच ऋचपाल की सुपारी लेकर हत्या करने की योजना बनाई।

मगेंद्र, रणबीर, हरेंद्र, गीताराम और सत्यवान के साथ मिलकर इसने ऋचपाल की जगह गलती से चरखी दादरी निवासी रमेश की हत्या कर दी। इस मामले इसे उम्र कैद हो गई। जुलाई 2014 में दीपक 21 दिन की पैरोल पर बाहर आया। इसके बाद वह वापस नहीं गया।

2015 में इसने अपने ही गांव के धर्मेंद्र और सचिन की रमाला इलाके में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मई 2015 में इन लोगों ने दिल्ली के निहाल विहार इलाके से स्कोर्पियो कार लूट ली थी।


सितंबर 2015 में इसने रोहतक जेल में हुई पिटाई का बदला लेने के लिए दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में झज्जर, गांव भाभेवा निवासी सोहनवीर की हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गैंगवार में अपने गांव के सात-आठ लोगों की हत्या करने की योजना बना रहा था। इसके लिए वह गांव नासिरपुर, बुढ़ाना निवासी मनीष से हथियारों का इंतजाम करवा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed