{"_id":"5a1bbd664f1c1bc8678be1aa","slug":"most-wanted-criminal-arrested-in-delhi-after-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था मोस्ट वांटेड क्रिमिनल, गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
encounter of most wanted criminal
- फोटो : ani
दिल्ली पुलिस ने बीती रात एक मोस्ट वांटेड अपराधी को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अपराधी पर 23 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं और पुलिस का कहना है कि वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ के अनुसार उन्हें जानकारी मिली थी कि मोस्ट वांटेड अपराधी अब्दुल मन्नान उर्फ खलीफा रविवार को मूलचंद फ्लाईओवर के पास आने वाला है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी योजना के अनुसार मेट्रो के पिलर के नीचे खलीफा को धर दबोचा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि खलीफा के पास से एक पिस्टल बरामद की गई है। वह 2016 में लखनऊ में हुए जैद हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। इसके साथ ही 2015 में अपराध के एक मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने IAS संजीव कुमार के साथ मन्नान को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
