फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Most of the slogans were in JNU Deshvirodhi Kashmiri youth '

जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले ज्यादातर थे कश्मीरी युवक, दो छात्रों ने स्वीकार किए आरोप

Tue, 19 Jul 2016 08:58 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
"Most of the slogans were in JNU Deshvirodhi Kashmiri youth '
जेएनयू - फोटो : फाइल फोटो

देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने वालों में बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने वाले ज्यादातर युवक  जम्मू कश्मीर के हैं। 

विज्ञापन


ये कश्मीरी युवक जम्मू-कश्मीर के डेंटल कॉलेज के अलावा देश की अलग-अलग यूनिवर्सिटी के हैं। दिल्ली पुलिस जम्मू कश्मीर के डेंटल कॉलेज को नोटिस देने जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के मोबाइल व लैपटॉप को जांच के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्रालय जांच की समय समय पर रिपोर्ट ले रहा है। दिल्ली पुलिस जेएनयू देशविरोधी नारे लगाने के मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने के मामले में स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि जेएनयू में नौ फरवरी को जम्मू कश्मीर के युवकों ने देशविरोधी नारे लगाए थे। 

जम्मू कश्मीर के ये युवक जेएनयू, जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी समेत कई यूनिवर्सिटी केहैं। इनमें जेएनयू में पढ़ रहे जम्मू कश्मीर के दो छात्र हैं। स्पेशल सेल की टीम ने इन दोनों छात्रों से पूछताछ की है।

स्पेशल सेल ने कन्हैया कुमार के मोबाइल व लैपटॉप को जांच के लिए भेजा

"Most of the slogans were in JNU Deshvirodhi Kashmiri youth '
जेएनयू - फोटो : फाइल फोटो

सूत्रों का कहना है कि  जेएनयू में पढ़ने वाले जम्मू कश्मीर के इन छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाने की बात को स्वीकार किया है। जम्मू कश्मीर के डेंटल कॉलेज के दो छात्र हैं। 

स्पेशल सेल डेंटल कॉलेज प्रशासन को नोटिस देने जा रही है कि पूछताछ के लिए इन छात्रों को उपलब्ध कराया जाए। जेएनयू में नारे लगाने वाले जम्मू कश्मीर के युवकों की संख्या करीब डेढ़ दर्जन बताई जा रही है। 

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में करीब 45 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। गवाहों में जेएनयू के छात्र, प्रोफेसर, कर्मचारी व सिक्यूरिटी स्टाफ है। इन गवाहों व घटना की बनाई गई वीडियो के आधार पर देशविरोधी नारे लगाने वाले जम्मू कश्मीरी युवक व अन्य की पहचान हुई है। 

इसके अलावा स्पेशल सेल ने कन्हैया कुमार के मोबाइल व लैपटॉप को जांच के लिए भेजा है। पुलिस ये जानना चाहती है कि कन्हैया कुमार ने देश विराधी कार्यक्रम में आने के लिए किसी को बुलाया था या नहीं। स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि कन्हैया कुमार के मोबाइल व लैपटॉप की रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed