{"_id":"589f11194f1c1b905237ca0f","slug":"most-of-the-queries-were-for-voter-list-and-missing-of-name","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में सबसे अधिक नाम कटने और मतदाता पर्ची न मिलने की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में सबसे अधिक नाम कटने और मतदाता पर्ची न मिलने की थी शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : लाल सिंह
मतदान में किसी तरह की परेशानी होने पर कंट्रोल रूप में शिकायत करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया था। जिस पर पांच लाइन बनाई गई थी और सुबह सात बजे से ही शिकायतों का दौर शुरू हो गया ओर 5 बजे तक जारी रहा। इनमें सबसे ज्यादा शिकायत वोट कटने, मतदान केंद्र और मतदाता पर्ची न मिलने की थी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह छह बजे से ही कंट्रोल रूम में पांच लाइनों पर अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त कर दिए थे और मतदाताओं ने भी सुबह करीब साढे़ 7 बजे से टोल फ्री नंबर पर शिकायत करनी शुरू कर दी थी। शाम तक करीब 600 शिकायतें लोगों ने कंट्रोल रूम में की।
विज्ञापन
इनमें सबसे अधिक शिकायतें मतदाता का नाम कटने की थी। चूंकि उनके पास वोटर कार्ड तो था लेकिन मतदाता सूची में नाम भी नहीं था और पर्ची भी नहीं मिली थी। 248 लोगों ने अपनी और अपने परिवार के लोगों की वोट करने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
रोशनी न होने से भी देर से शुरू हुआ मतदान
इसके अलावा 200 लोगों ने मतदाता पर्ची न मिलने की शिकायत की तो कुछ ने मतदान केंद्र नहीं मिलने की जानकारी हासिल की। कुछ स्थानों पर देरी से मतदान की शिकायत की। जबकि कुछ फोन सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रेक्षक के नंबर और कुछ ऐसी कॉल की गई जिसमें नंबर न लगने की शिकायत की गई थीं।
बिजली विभाग और शिक्षा विभाग के जिम्मे था कि वह किसी भी मतदान केंद्र पर बिना रोशनी के न रहे। मगर कई स्थानों पर बिजली की लाइन तो थी मगर उसमें करंट ही नहीं था। मोमबत्ती की रोशनी में मतदान शुरू किया गया। जबकि कई जगहों पर बिजली की केबल ही नहीं थी तो आनन-फानन में राजस्व कर्मचारियों ने जुगाड़ करके बिजली को चालू कराया।
बिजली विभाग और शिक्षा विभाग के जिम्मे था कि वह किसी भी मतदान केंद्र पर बिना रोशनी के न रहे। मगर कई स्थानों पर बिजली की लाइन तो थी मगर उसमें करंट ही नहीं था। मोमबत्ती की रोशनी में मतदान शुरू किया गया। जबकि कई जगहों पर बिजली की केबल ही नहीं थी तो आनन-फानन में राजस्व कर्मचारियों ने जुगाड़ करके बिजली को चालू कराया।