{"_id":"590b4b394f1c1b810d442a0a","slug":"more-than-twenty-lakhs-spend-to-save-yadav-singh-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश सरकार ने यादव सिंह को बचाने में 21.25 लाख किए खर्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखिलेश सरकार ने यादव सिंह को बचाने में 21.25 लाख किए खर्च
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 05 May 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
यादव सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तत्कालीन उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने नोएडा के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह मामले में सीबीआई जांच से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं पर 21.25 लाख रुपये खर्च किए थे। यह तथ्य आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर से प्राप्त सूचना से सामने आया है।
विज्ञापन
नूतन द्वारा दायर जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले को सीबीआई को स्थानांतरित किया था। सपा सरकार ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जो 16 जुलाई 2015 को पहली सुनवाई के दिन ही खारिज हो गई थी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव सरकार ने सीबीआई जांच से बचने के लिए हर संभव प्रयास किया था। जन सूचना अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बृहस्पतिवार को नूतन की आरटीआई में जवाब दिया है कि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी के लिए 4 वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किए थे।
विज्ञापन
इनमें अधिवक्ता कपिल सिब्बल को 8.80 लाख, हरीश साल्वे को 5 लाख, राकेश द्विवेदी को 4.05 लाख व दिनेश द्विवेदी को 3.30 लाख अर्थात कुल 21.25 लाख रुपये दिए गए। नूतन ने कहा कि यह वास्तव में आश्चर्यजनक है कि यादव सिंह जैसे दागी अफसर को बचाने के लिए राज्य सरकार ने इतनी भारी धनराशि खर्च कर दी। उन्होंने यह धनराशि इस खर्च के लिए जिम्मेदार अफसरों के जेब से वसूलने की मांग की है।