फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   money looted by two youth in noida

दो युवकों ने परिचालक से दो हजार छीने, पुलिस ने पकडा

Thu, 05 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 05 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
money looted by two youth in noida
- फोटो : फाइल फोटो

कोतवाली दादरी के जीटी रोड पर दिन दहाड़े रोडवेज बस के परिचालक से दो हजार की नगदी छीनकर भागते हुए दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच में लगी है। पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर के गांव खाद बरौली निवासी पुष्पेंद्र पुत्र नेनपाल रोडवेज में कोशांबी डिपो की बस पर परिचालक है।

विज्ञापन


बुधवार को कौशांबी डिपो का चालक नितेश गाजियाबाद से बुलंदशहर के लिए बस में यात्रियों को लेकर जाकर रहा था। दो युवक गाजियाबाद के लाल कुंआ से दादरी के लिए सवार बस में सवार हुए। जब बस दादरी नगर में पहुंची तो दोनों युवकों ने परिचालक पुष्पेंद्र से दो हजार की नगदी छीन कर भागने लगे।
विज्ञापन


परिचालक ने एक युवक को पकड लिया जबकि दूसरा  फरार हो गया। चालक ने बस को कोतवाली के सामने रोक दिया। पकडे युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ कर दूसरे युवक के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने थोडी देर बाद ही उसको भी पकड लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकडे दोनों युवकों से गहन पूछताछ करने पर दोनों ने छीनने का जुर्म नहीं कबूल किया। पुलिस ने परिचालक समेत तीनों से पूछताछ की। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयुष कुमार ने बताया कि मामला छीन झपट का नहीं है बल्कि टिकट के लिए दिए दो हजार का नोट देने पर बची राशि को मांगने पर कहासूनी का है। चालक और परिचालक के बयान भी अलग-अलग मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed