{"_id":"17dae35a04c4af762d35f35e368fc0e3","slug":"mondola-jain-temple-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मंदिर में साधुओं को बंधक बनाकर डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैन मंदिर में साधुओं को बंधक बनाकर डकैती
अमर उजाला, लोनी
Updated Sat, 21 Jun 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडोला स्थित जैन मंदिर में बृहस्पतिवार रात करीब आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने साधुओं, कर्मचारियों और गार्ड को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
मंदिर की चाभियां न देने पर बदमाशों ने साधु और कर्मचारी की पिटाई भी की। बदमाश मुख्य गेट का ताला तोड़ रहे थे तभी ब्रह्मचारिणियों ने मंदिर समिति के प्रधान को फोन कर दिया।
विज्ञापन
इस पर आनन-फानन पुलिस पहुंच गई। जाते-जाते बदमाश दो हजार की नगदी, तीन मोबाइल और एक महिला कर्मचारी के कुंडल भी लूट ले गए।
मंडोला गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर राज मार्ग पर जैन शांति सागर निकेतन के नाम से जैन मंदिर एवं धर्मशाला है। यहां कई साधु, ब्रह्मचारिणी तथा कर्मचारी रहते हैं। सुरक्षा के लिए रात में एक गार्ड भी तैनात था।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे सात आठ नकाबपोश हथियारबंद बदमाश पीछे की दीवार फांदकर मंदिर में घुस गए। बदमाशों ने साधुओं, कर्मचारियों और गार्ड को बांधकर कमरे में बंद कर दिया।
मुख्य साधु एल्लक विज्ञान सागर महाराज को भी काबू कर लिया और उनके कमरे की तलाशी ली। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले और कमरों की चाभियां न देने पर साधु विशन सागर एवं मंदिर के मुख्य कर्मचारी देवेन्द्र के साथ मारपीट की।
बदमाश मंदिर में भोजन बनाने वाली मंजू से कुंडल, एक हजार रुपये, देवेंद्र से एक हजार रुपये और दूसरे कर्मचारियों के तीन मोबाइल लूटकर भाग गए।
थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि बदमाश बड़ी वारदात नहीं कर सके क्योकि पुलिस गश्त पर थी। जीप का सायरन सुनकर बदमाश भाग गए। बदमाशों की तालाश जारी है।