फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with student in jagatpuri delhi

छात्र को नंगा कर दोस्तों ने बनाई अश्लील वीडियो

Tue, 03 Jun 2014 12:44 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
Molestation with student in jagatpuri delhi

दिल्ली के जगतपुरी इलाके में बीडीएस के एक छात्र को नग्न करके दोस्तों ने अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो लीक करने की धमकी देकर आरोपी दोस्तों ने तीन दिन में 1.10 लाख रुपये देने की मांग की।

विज्ञापन


आरोपियों ने विरोध करने पर छात्र को चाकू मार कर जख्मी कर दिया।

रातभर बंधक बना कर आरोपियों ने छात्र की पिटाई की और उसकी मोटरसाइकिल जबरन अपने नाम करने के लिए सादे कागज पर हस्ताक्षर ले लिए। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पिस्टल की नोक पर उतवाए कपड़े

Molestation with student in jagatpuri delhi

पुलिस के मुताबिक पीड़ित छात्र सुभाष (21) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ जगतपुरी इलाके में रहता है। वह दिल्ली के एक कॉलेज से बीडीएस कर रहा है। शुक्रवार रात को वह अपने दोस्त जुबैर के साथ बाइक से परवाना रोड से गुजर रहा था। वहीं राजा नाम के लड़के ने उसे आवाज देकर रोक लिया।

सुभाष राजा को जानता था। राजा उसे लेकर कुणाल होटल के सामने एक कमरे में गया। वहां फैजल और मोनू नाम के दो युवक पहले से मौजूद थे।

जुबैर कमरे के बाहर ही खड़ा रहा। भीतर राजा और बाकी दोनों ने सुभाष को पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर राजा ने चाकू से सुभाष को जख्मी कर दिया। इसके बाद पिस्टल की नोक पर उसके कपड़े उतरवा कर मोबाइल से वीडियो बना ली।

सादे कागज पर कराया साइन

Molestation with student in jagatpuri delhi

छात्र का आरोप है कि आरोपी दोस्तों ने उसकी बाइक अपने नाम कराने के लिए उससे जबरन एक सादे कागज पर साइन करा लिए। मोनू उसके घर गया चेकिंग में पुलिस द्वारा कागज मांगे जाने की बात कह उसके बड़े भाई से बाइक के कागजात ले लिए।

आरोपियों ने शनिवार सुबह उसे छोड़ दिया लेकिन धमकी दी कि अगर उसने तीन दिन में 1.10 लाख रुपये लाकर नहीं दिए और पुलिस को बताया तो उसका अश्लील वीडियो वे लीक कर देंगे।

आरोपियों से छूटने के बाद छात्र ने अपने परिजनों को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत में। पुलिस ने राजा नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तीन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed