{"_id":"d61d307f269a4cb0ed84634afd2c2a24","slug":"molestation-with-six-years-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 21 Jun 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हर्ष विहार थाने की पुलिस ने छह वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में कमल (20) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची हर्ष विहार में रहती है।
विज्ञापन
इसी मकान के एक कमरे में कमल भी बतौर किरायेदार रहता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात कमल ने किसी बहाने से बच्ची को अपने कमरे में ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची रोते हुए बाहर निकली और मां को सारी बात बताई।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या का प्रयास
दिल्ली के केशवपुरम में एक युवक ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने का प्रयास किया। मकान मालकिन की सूचना पर घर पहुंचे महिला के भाई उसे अस्पताल पहुंचाया। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी पति अमित को तलाश रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अमित पत्नी गीता और दो बच्चों के साथ त्रिनगर में रहता है। कुछ दिन से पति-पत्नी में किसी बात पर मनमुटाव चल रहा था। गत 13 जून की सुबह कहासुनी होने पर अमित ने मुंह पर तकिया रखकर गीता को मारने की कोशिश की। नाकाम होने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया।
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
दिल्ली के सीमापुरी में शुक्रवार सुबह शाहरुख (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। जांच में पता चला है कि शाहरुख को आंखों से कम दिखता था, जिसकी वजह से वह काफी परेशान था। उसके पिता का इलाके में आटा चक्की है। परिवार में उसकी मां और छोटा भाई है।