फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation with girl student in train

चलती ट्रेन में छात्रा से अश्लील हरकत

Fri, 25 Jul 2014 08:37 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
Molestation with girl student in train

गाजियाबाद से पलवल के बीच चलने वाली शटल ट्रेन में डांस सीखने वाली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर यात्रियों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की।

विज्ञापन


इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ निवासी एक छात्रा दिल्ली स्थित एक संस्थान से डांस सीखती है।

विज्ञापन

पहले से ही बुरी नजर रखता था शख्स

Molestation with girl student in train

छात्रा का आरोप है कि नरहावली, छांयसा निवासी कृष्णन आते-जाते उसके साथ अक्सर छेड़खानी करता है। बृहस्पतिवार को छात्रा शाम के करीब 6.30 बजे गाजियाबाद शटल से बल्लभगढ़ वापस आ रही थी। वह जैसे ही स्टेशन पर उतरी, आरोपी ने अभद्र भाषा का उपयोग किया और छेड़खानी करने की कोशिश की।

इस दौरान छात्रा ने अपने भाइयों को स्टेशन पर ही बुला रखा था। छात्रा का शोर सुनकर अन्य यात्री भी वहां जमा हो गए और आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की।

मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया और पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed