इंडिया गेट घूमने गई महिला के साथ छेड़छाड़, कपड़े फाड़ने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिंह रोड के पास राजपथ, इंडिया गेट पर बृहस्पतिवार रात को परिवार के साथ घूमने आई महिला के साथ बदतमीजी व छेड़छाड़ की गई।
महिला का आरोप है कि उसका पति उसे बचाने आया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। हालांकि उसने पार्लियामेंट थाने में कोई शिकायत नहीं दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत आने पर कार्रवाई होगी। तिलक नगर का रहने वाला एक परिवार बृहस्पतिवार को इंडिया गेट घूमने आया था।
कपड़े फाड़ने की कोशिश की
यहां पर महिला अपनी बहन के साथ वॉशरूम के लिए गई। वहां कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ और कपड़े फाड़ने की कोशिश की। महिला का पति उसे बचाने आया तो पति के साथ भी मारपीट की गई।
महिला ने रात को ही इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने मीडियाकर्मियों और पुलिस के सामने युवकों द्वारा बदतमीजी और छेड़छाड़ के आरोप लगाए।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार देर रात तक महिला की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।