दलित किशोरी को पीटकर अश्लील हरकत
एक दलित परिवार की लड़की दुकान से सामान लेने गई थी। रास्ते में खडे़ एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया।
पीड़ित परिजन आरोपी युवक की शिकायत करने उसके घर पहुंचे, लेकिन वहां आरोपी ने तीन साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। इस घटना में पीड़ित किशोरी और उसकी मां समेत कई लोग घायल हो गए।
परिजनों का आरोप है कि युवक इससे पहले भी कई बार उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है।
ग्रेटर नोएडा में घटी घटना
ग्रेटर नोएडा के दनकौर के अट्टा गुजरान गांव में शुक्रवार रात एक दलित किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी।
इतना ही नहीं किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसको व उसके परिजनों की लाठी डंडों से पिटाई भी कर दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर दी है।
अट्टा गुजरान निवासी एक दलित परिवार की किशोरी (14) शुक्रवार को देर शाम घर के पास स्थित एक दुकान से सामान लेने गई थी। तभी घटना का अंजाम दे दिया।