{"_id":"381dfb8484e083f676f68b2b9ce9d7bb","slug":"molestation-with-bcom-student-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम छात्रा से छेड़छाड़, भाई पर तलवार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीकॉम छात्रा से छेड़छाड़, भाई पर तलवार से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Feb 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार शाम बीकॉम की छात्रा ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसके भाई पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया गया। सिर में तलवार लगने के बाद गंभीर हालत में 23 वर्षीय पीड़िता के भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
कॉलेज आते-जाते समय पिछले काफी समय से छात्रा के साथ आरोपी छेड़छाड़ कर रहे थे। इस संबंध में उसने गांधी नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया था। अब आरोपी छेड़छाड़ के साथ उस मुकदमे को वापस लेने का दबाव भी बना रहे थे। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक शबनम (21)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कैलाश नगर, गांधी नगर में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई-बहन हैं। शबनम डीयू के एक कॉलेज से बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। इसकी पड़ोस में अनीस नामक एक युवक शबनम को कॉलज आते-जाते समय परेशान करता था।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ भी की। बाद में उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने आठ जनवरी को आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवा दिया।
शबनम के मुताबिक इसके बाद उसकी और परिवार की जिंदगी को और नर्क बना दिया गया। अब आरोपी के भाई सगीर, बब्बू व नफीस भी उसे परेशान करने लगे। वह उसके परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि बुधवार शाम को चारों भाई शबनम के घर पर पहुंचे। वहां उन्हें शबनम का भाई मिला।
वह चारों से बहन के साथ छेड़छाड़ न करने के लिए कहने लगा। इस बात पर चारों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। सिर में तलवार मारकर आरोपी फरार हो गए। परिवार ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के बाद से पीड़ित परिवार काफी दहशत में है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।